मांडर: मांडर में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, 20 किसानों को केसीसी ऋण मिला
Mandar, Ranchi | Feb 18, 2026 मांडर प्रखंड के NH-39 पर इंडियन ओवरसीज बैंक की मांडर शाखा का उद्घाटन बुधवार दोपहर 3 बजे राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। उद्घाटन के अवसर पर करीब 20 किसानों को KCC ऋण योजना के तहत चेक वितरित किए गए। मंत्री ने कहा कि बैंक क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने का प्रयास करेगा।