मानवता की नींव: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए नवदीप एकेडमी के विद्यार्थी
नेपाल के बीरगंज स्थित नवदीप एकेडमी के विद्यार्थियों ने अपने खाजा शुल्क की राशि का सदुपयोग करते हुए बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 15 हजार रुपये प्रदान किए। बच्चों की इस पहल ने शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और मानव सेवा की मिसाल पेश की।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एकेडमी की प्राचार्य एवं लायन्स क्लब की अध्यक्ष सुशीला साह ने शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक और व्यवस्थापन पक्ष की ओर से एकत्रित 50 हजार रुपये का चेक PABSON पर्सा के अध्यक्ष संतोष चौधरी को सौंपा। यह राशि संबंधित निकाय के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी जाएगी।
इस पहल से बच्चों में ‘मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है’ की भावना को बढ़ावा मिला।