लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की जांच, सतर्कता के दिए गए निर्देश
शुक्रवार अपराह्न 12:40 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार गुरुवार एवं शुक्रवार के बीच रात जिले में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस क्रम में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) रतनलाल ठाकुर ने विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण कर गश्ती, ऑडी एवं डायल-112 में तैनात पुलिस बल की जांच की गई.