पीपराकोठी: पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे शराब तस्कर सहित 5 न्यायालय के वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस लंबे समय से फरार चल रहे शराब तस्कर सहित 5 न्यायालय के वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 277/19 के आरोपी भगीरथ माझी को गिरफ्तार किया गया। जबकि वारंटी मो दिलावर व राजेश कुमार को बलथरवा से,चांद सरैया से मो अलाउद्दीन व मो रिजुल्लाह को व हथियाही से अवधेश सहनी को गिरफ्तार किया गया है।