थरथरी: नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोपित गुजरात से बरामद
थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गुजरात से बरामद किया है। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया है। इसके बाद आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया गया। मामला 22 अगस्त 2026 का है। किशोरी के पिता ने थाने में आवेदन देकर बताया था कि उनकी पुत्री जैतिपुर में कोचिंग करने गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी।