पुपरी: पुपरी के मध निषेध थाना पुलिस ने चोरौत गैस एजेंसी के निकट 30 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया
मध निषेध थाना पुपरी की पुलिस चोरौत गैस एजेंसी के निकट 30 बोतल शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस बुधवार को 2 बजे दिन में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।