रफीगंज: रफीगंज के एक गांव की अपरहृता युवती को एक युवक के साथ नई दिल्ली से किया बरामद, अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस
रफीगंज के एक गांव के युवती की मां ने 17 जुलाई को रफीगंज थाना में आवेदन देते हुए उल्लेख किया था कि सिहुली पंचायत के एक गांव के एक युवक द्वारा मेरी पुत्री को बहला पुसला कर शादी के नियत से अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक एवं युवती को नई दिल्ली से बरामद किया है।रविवार रात्रि 11.30 मे पुलिस ने बताया कार्यवाही जारी है।