रफीगंज: रफीगंज के कड़सारा गांव में भूमि विवाद के चलते मारपीट और चारदीवारी तोड़ने की धमकी पर हुई FIR, 2 महिलाओं समेत 3 बने नामजद
रफीगंज के कड़सारा गांव में भूमि विवाद में मारपीट एवं चार दिवारी तोड़ने की धमकी देने को लेकर धीरेंद्र कुमार ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। धिरेन्द्र ने गांव के ही समता सिंह सहित 3को नामजद बनाया।शनिवार रात्रि 11:00 के आसपास रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि मामले में कांड संख्या 352/ 25 दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।