रफीगंज: रफीगंज शहर के एक निजी भवन में एआईएमआईएम में दर्जनों लोग शामिल हुए
शहर के ब्लॉक रोड स्थित निजी भवन में एआईएमआईएम की बैठक आयोजित की गई। रविवार संध्या 6 बजे शाने अली खां ने कहा कि हमारी पार्टी का मकसद सभी को जोड़कर चलना है, इस पार्टी में सभी का सम्मान किया जाता है यहां भेदभाव नहीं इंसानियत की बात होती है। पार्टी में सभी समुदाय के लोग शामिल हो रहे हैं। उपस्थित लोगों से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया गया।