रफीगंज: बक्सी बिगहा मोड़ से 90 लीटर देशी शराब के साथ एक बाइक जब्त, कारोबारी फरार
रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना के बक्सी बिगहा मोड़ के सुबह में वाहन चेकिंग के दौरान 90 लिटर शराब के साथ एक बाइक जब्त किया गया। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने रविवार को शाम में बताया कि रविवार को सुबह में वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर लदा 90 लिटर महुआ शराब के साथ एक बाइक जब्त किया गया। कारोबारी बाइक छोड़कर फरार होने में सफल रहा।