रफीगंज: कासमा पुलिस ने बक्सी बिगहा मोड़ के पास से बाइक पर लदे 90 लीटर देसी शराब और बाइक को किया ज़ब्त, कारोबारी फरार
रफीगंज के कासमा पुलिस ने बक्सी बिगहा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर लदे 90 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बाइक को जब्त किया है। रविवार संध्या 5 बजे कासमा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि शराब एवं बाइक को थाना लाया गया। मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत शराब तस्कर एवं बाइक के मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है।