महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर माधवेंद्र झा की अध्यक्षता में आयोजित डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती के कार्यक्रम में उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य के अलावा उपस्थित विद्वान प्राध्यापकों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनके बारे में बताया।