बाह: गांव करकौली बरी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध किसान हुआ गंभीर रूप से घायल, पुलिस व परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव करकौली बरी के पास तेज रफ्तार कार ने वृद्ध किसान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, आनन-फानन में परिजनों की मदद से पुलिस ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया, लेकिन मौके का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया।