बाह: बटेश्वर के गांव मई में दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग हुए घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बटेश्वर के गांव मई में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई और जमकर लाठी-डंडे भी चले। पूरे घटनाक्रम में दो लोग घायल हो गये, जिनको पुलिस के द्वारा मेडिकल हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।