बाह: अरनोटा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल
बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को कस्बा पिनाहट के अरनोटा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया है।