बाह: झरनापुरा के पास अज्ञात कारणों से चंबल के बीहड़ में लगी आग, वन विभाग की सूचना पर फ़ायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पाया काबू
थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत झरनापुरा के पास चंबल के बीहड़ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी। आग लगभग 3 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैल गयी, जिससे वन्यजीवों में भगदड़ मच गयी। जब ग्रामीणों ने धुंआ उठता देखा तो मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की सूचना पर पहुंचकर फ़ायर विभाग द्वारा आग पर क़ाबू पाया गया।