मनकापुर: कुंदुरखा गोविंदपारा निवासी बसपा प्रत्याशी के पिता से दो बाइक सवार बदमाश चुनाव सामग्री से भरा बैग छीनकर हुए फरार
Mankapur, Gonda | May 18, 2024 गोंडा लोकसभा क्षेत्र से BSP प्रत्याशी सौरभ मिश्रा के पिता डॉ.अवध शरण खिरिया गांव की नहर पुलिया के पास 2 बाइक सवार बदमाशों ने चुनाव सामग्री से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में वोटरलिस्ट एजेंट फार्म समेत अन्य चुनाव सामग्री थी। BSP प्रत्याशी के पिता ने थाना वजीरगंज में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।