मनकापुर: मनकापुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी की नियत से बहला फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | May 16, 2024 05.05.2024 को एक महिला ने कोतवाली मनकापुर में सूचना देकर अपनी नाबालिक बहन को विपक्षी फैय्याज हुसैन द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिसमे बृहस्पतिवार को मनकापुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त फैय्याज हुसैन को मनकापुर बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। SHO ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कराकर विधिक कार्यवाही गयी है।