मनकापुर: खमरिया बुजुर्ग गांव के निकट अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर युवक की हुई दर्दनाक मौत
Mankapur, Gonda | May 17, 2024 बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिम खम्हरिया बुजुर्ग गांव के निकट अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।चौकी इंचार्ज बभनान अंकित सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान उदयराज उम्र 40 वर्ष निवासी रेटवा गाड़ा थाना हर्रैया जिला बस्ती के रूप में हुई।जिसका शव क्षत विक्षत हो गया था।जिसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।