मनकापुर: इटरौर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई जमकर मारपीट, 9 घायल, 4 की हालत गंभीर
Mankapur, Gonda | May 18, 2024 इटरौर गांव में काफी दिनों से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। जिसमे दोनो पक्षों से रामतीरथ, सुकई, कुसुम, लालमति, रामबरन, अमरनाथ, प्रेमनाथ, अंजू देवी, तथा संजू घायल हो गए। जिनमें 4 लोगो को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो का इलाज कराकर,घटना मे धारा 308 समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।