मनकापुर: कस्बा मसकनवा इंडियन बैंक में शाखा प्रबंधक व खाताधारक के बीच हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने दिया तहरीर
Mankapur, Gonda | May 15, 2024 मसकनवा कस्बे के इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक आशुतोष दुबे ने रामजी श्रीवास्तव के ऊपर बैंक में आकर अभद्रता करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं रामजी श्रीवास्तव ने भी पुलिस को तहरीर देकर बैंक शाखा प्रबंधक सहित अन्य के खिलाफ मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। SI दिलीप कुमार सिंह ने बताया की दोनों पक्षों ने तहरीर दिया है, मामले की जांच की रही है।