लखीसराय: जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में 42 मामलों पर हुई जनसुनवाई
लखीसराय। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में शहर सहित जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर कार्यालय पहुंचे।जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ ने गुरुवार की पूर्वाह्न 11:15 पर कुल 42 मामलों की गंभीरता पूर्वक सुनवाई की।