कोरांव: कोरांव क्षेत्र में उत्साह पूर्वक मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, थाना परिसर कोरांव में भंडारे का हुआ आयोजन
कोरांव क्षेत्र के सभी गांवों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर सभी गांवों में रौनक दिखी। शुक्रवार देर रात 12 बजे तक कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भजन-कीर्तन होते रहे। थाना परिसर कोरांव में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का खास आयोजन किया गया। लालकेश्वर महादेव मंदिर परिसर को आकर्षक तरह से सजाया गया था।