Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बड़वानी: ग्राम पंचायत छोटा बड़दा बसाहट में 15 अगस्त पर विशेष ग्राम सभा नहीं हुई, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Barwani, Barwani | Aug 15, 2026

MORE NEWS

कसरावद में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। नगर परिषद में अध्यक्ष विमल राजेंद्र सिंह यादव और स्कूल ग्राउंड के मुख्य समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष सारिका राजेश बागदरे ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों की देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एसडीएम अनिल जैन, टीआई इंद्रेश त्रिपाठी व जनपद सीईओ रीना किराड सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कसरावद से ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #KasrawadNews #IndependenceDay2026 #FlagHoisting #100kviews

कसरावद में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। नगर परिषद में अध्यक्ष विमल राजेंद्र सिंह यादव और स्कूल ग्राउंड के मुख्य समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष सारिका राजेश बागदरे ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों की देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एसडीएम अनिल जैन, टीआई इंद्रेश त्रिपाठी व जनपद सीईओ रीना किराड सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कसरावद से ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #KasrawadNews #IndependenceDay2026 #FlagHoisting #100kviews

Barwani, Barwani | Aug 16, 2026

कसरावद में बालकृष्ण हनुमान मंदिर में शिव परिवार व भिलट देव स्थापना के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष जगदीश चंद्र राठौड़, उपाध्यक्ष विशाल महाजन, सचिव यशवंत सिंह राठौर सहित सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभाली और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की। कसरावद से ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #KasrawadNews #BalkrishnaHanumanMandir #Kasrawad #Bhandara KhargoneNews MpNews

कसरावद में बालकृष्ण हनुमान मंदिर में शिव परिवार व भिलट देव स्थापना के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष जगदीश चंद्र राठौड़, उपाध्यक्ष विशाल महाजन, सचिव यशवंत सिंह राठौर सहित सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभाली और श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की। कसरावद से ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #KasrawadNews #BalkrishnaHanumanMandir #Kasrawad #Bhandara KhargoneNews MpNews

Barwani, Barwani | Aug 16, 2026

उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत जिला न्यायालय बड़वानी में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बड़वानी 16 अगस्त 2026/15 अगस्त आजादी के पर्व पर जिला न्यायालय परिसर बड़वानी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार जैन द्वारा झण्डा वंदन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जैन की अध्यक्षता में जिला न्यायालय में
ए.डी.आर भवन के कान्फ्रेंस हॉल में उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण के बच्चों हेतु चित्रकला एवं निंबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री जैन द्वारा अपने उ‌द्बोधन में कहा कि उल्लास कार्यकम न्यायालयीन वातावरण में बच्चों को संस्कार एवं उल्लास व उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ है, उल्लास में बच्चों द्वारा चित्रकला एवं निबंध प्रतिभागी को प्रोत्साहित किया। आगामी दिवसो में उल्लास अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होते रहेगे।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा राष्ट्रप्रेम, स्वंतत्रता दिवस, राष्ट्रीय ध्वज, विकसित भारत. व दुरूपयोग विषय पर चित्रकला बनाई एवं एवं निंबंध प्रतियोगिता ए.आई एक अभिशाप, सोशल मीडिया का सदुपयोग पर निबंध लिखा गया।
प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं सजूनात्मक सोच का सुंदर प्रर्दशन करते हुए रंगो के माध्यम से देशभक्ति एवं सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन एवं न्यायाधीशगण द्वारा चित्रकला एंव निंबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आये प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र, एवं पुरूस्कृत किया।

कार्यकम में श्रीमती जैन, तृतीय अपर जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती रेखा आर. चन्द्रवंशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अमूल मण्डलोई, न्यायिक मजि. श्री महेन्द्रसिह रावत, श्री पुष्पेन्द्र भार्गव न्यायिक मजि. प्रथम श्रेणी, एवं अन्य न्यायाधीशगण अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री सोहन लाल पाटीदार जिला विधिक सहातया अधिकारी श्री रॉबिन दयाल न्यायालय अधीक्षक श्री दिनेश जैन एवं न्यायालयीन कर्मचारी, विधिक सेवा के कर्मचारी, अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Badwani

उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत जिला न्यायालय बड़वानी में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बड़वानी 16 अगस्त 2026/15 अगस्त आजादी के पर्व पर जिला न्यायालय परिसर बड़वानी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार जैन द्वारा झण्डा वंदन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जैन की अध्यक्षता में जिला न्यायालय में ए.डी.आर भवन के कान्फ्रेंस हॉल में उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण के बच्चों हेतु चित्रकला एवं निंबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री जैन द्वारा अपने उ‌द्बोधन में कहा कि उल्लास कार्यकम न्यायालयीन वातावरण में बच्चों को संस्कार एवं उल्लास व उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ है, उल्लास में बच्चों द्वारा चित्रकला एवं निबंध प्रतिभागी को प्रोत्साहित किया। आगामी दिवसो में उल्लास अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होते रहेगे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा राष्ट्रप्रेम, स्वंतत्रता दिवस, राष्ट्रीय ध्वज, विकसित भारत. व दुरूपयोग विषय पर चित्रकला बनाई एवं एवं निंबंध प्रतियोगिता ए.आई एक अभिशाप, सोशल मीडिया का सदुपयोग पर निबंध लिखा गया। प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं सजूनात्मक सोच का सुंदर प्रर्दशन करते हुए रंगो के माध्यम से देशभक्ति एवं सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन एवं न्यायाधीशगण द्वारा चित्रकला एंव निंबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आये प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र, एवं पुरूस्कृत किया। कार्यकम में श्रीमती जैन, तृतीय अपर जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती रेखा आर. चन्द्रवंशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अमूल मण्डलोई, न्यायिक मजि. श्री महेन्द्रसिह रावत, श्री पुष्पेन्द्र भार्गव न्यायिक मजि. प्रथम श्रेणी, एवं अन्य न्यायाधीशगण अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री सोहन लाल पाटीदार जिला विधिक सहातया अधिकारी श्री रॉबिन दयाल न्यायालय अधीक्षक श्री दिनेश जैन एवं न्यायालयीन कर्मचारी, विधिक सेवा के कर्मचारी, अधिवक्तागण उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

नागपंचमी पर्व के दृष्टिगत नागलवाड़ी शिखर धाम पर प्रशासन मुस्तैद कलेक्टर एवं एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
------
सुरक्षा के कड़े इंतजाम,सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से रखी जा रही सतत नजर
-------
 05 पार्किंग स्थल एवं 03 ड्रॉप गेट निर्मित, भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू

बड़वानी 16 अगस्त 2026/नागपंचमी पर्व के पावन अवसर पर प्रसिद्ध सिद्ध स्थल नागलवाड़ी शिखर धाम प्रसिद्ध भिलट देव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। व्यवस्थाओं को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने मंदिर परिसर एवं मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संपूर्ण परिसर में पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड के जवानों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पृथक प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग व लेन सिस्टम लागू किया गया है, जबकि यातायात प्रबंधन के लिए 05 पार्किंग स्थल, 03 ड्रॉप गेट और भारी वाहनों का रूट डायवर्जन निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल, चलित शौचालय, 24 घंटे मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और क्रेन की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीएम राजपुर श्री कुमार सानू देवडिया, डिप्टी कलेक्टर श्री आकाश यादव, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, डीएसपी श्री चेतन बघेल, तहसीलदार राजपुर श्री गणपत सिंह डावर, यातायात प्रभारी रजनी भार्गव, थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक रामकुमार पाटिल, मंदिर समिति अध्यक्ष श्री दिनेश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांति, संयम और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए दर्शन करने की अपील की है।

नागपंचमी पर्व के दृष्टिगत नागलवाड़ी शिखर धाम पर प्रशासन मुस्तैद कलेक्टर एवं एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा ------ सुरक्षा के कड़े इंतजाम,सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से रखी जा रही सतत नजर ------- 05 पार्किंग स्थल एवं 03 ड्रॉप गेट निर्मित, भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू बड़वानी 16 अगस्त 2026/नागपंचमी पर्व के पावन अवसर पर प्रसिद्ध सिद्ध स्थल नागलवाड़ी शिखर धाम प्रसिद्ध भिलट देव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। व्यवस्थाओं को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने मंदिर परिसर एवं मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संपूर्ण परिसर में पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड के जवानों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पृथक प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग व लेन सिस्टम लागू किया गया है, जबकि यातायात प्रबंधन के लिए 05 पार्किंग स्थल, 03 ड्रॉप गेट और भारी वाहनों का रूट डायवर्जन निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल, चलित शौचालय, 24 घंटे मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और क्रेन की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीएम राजपुर श्री कुमार सानू देवडिया, डिप्टी कलेक्टर श्री आकाश यादव, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, डीएसपी श्री चेतन बघेल, तहसीलदार राजपुर श्री गणपत सिंह डावर, यातायात प्रभारी रजनी भार्गव, थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक रामकुमार पाटिल, मंदिर समिति अध्यक्ष श्री दिनेश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांति, संयम और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए दर्शन करने की अपील की है।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

रेवा सेवा समागम अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
बड़वानी, 16 अगस्त 2026/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिला आयुष विभाग सभागृह, बड़वानी में “नर्मदा संवाद — जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नर्मदा नदी एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, नर्मदा जलग्रहण क्षेत्र में प्राकृतिक एवं जैविक कृषि को बढ़ावा देने तथा नर्मदा पथ एवं परिक्रमावासियों से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं को उन्मुख करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेन्द्र ठाकुर, नर्मदा सेवा, मालवा प्रांत प्रमुख, श्री संजय पुरोहित, वरिष्ठ समाजसेवी तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद इंदौर के संभाग समन्वयक श्री अमित शाह, श्री सौरभ पंवार, नर्मदा समग्र की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना श्री राजेन्द्र ठाकुर (नर्मदा सेवा) द्वारा प्रस्तुत की गई। सुश्री ज्योति वर्मा, जिला समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बड़वानी द्वारा प्रशिक्षण एवं वक्ता उन्मुखीकरण की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
कार्यशाला में श्री अमित शाह द्वारा नर्मदा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण तथा नदी संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयासों पर विस्तार से जानकारी दी गई। श्री सुरेश मुकाती ने नर्मदा जलग्रहण क्षेत्र में प्राकृतिक एवं जैविक कृषि के महत्व, संभावनाओं एवं अपनाए जाने वाले व्यवहारिक उपायों पर प्रकाश डाला। वहीं श्री सौरभ पंवार द्वारा नर्मदा पथ एवं नर्मदा परिक्रमा से संबंधित विषयों पर विस्तृत पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर समूहवार चर्चा एवं प्रस्तुतीकरण कराया गया। इसमें नर्मदा संरक्षण, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि तथा जिले में किए जाने वाले आगामी कार्यों को लेकर “कब, कैसे, कहाँ और कौन” के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष चर्चा की गई। समूहों द्वारा अपने-अपने सुझाव एवं कार्ययोजनाएं प्रस्तुत की गईं।
कार्यशाला में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के समस्त ब्लॉक समन्वयक, नर्मदा तटवर्ती ग्रामों से जुड़े जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता तथा नर्मदा समग्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से नर्मदा संरक्षण एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यों को ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा आगामी गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से संचालित करने का संकल्प लिया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल संचालन मेंटर श्री नरेन्द्र तंवर द्वारा किया गया। अंत में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री संजय सोलंकी द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यशाला का मुख्य संदेश रहा कि नर्मदा संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक जीवन पद्धति से जुड़ा सामूहिक दायित्व है।

रेवा सेवा समागम अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न बड़वानी, 16 अगस्त 2026/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिला आयुष विभाग सभागृह, बड़वानी में “नर्मदा संवाद — जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नर्मदा नदी एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, नर्मदा जलग्रहण क्षेत्र में प्राकृतिक एवं जैविक कृषि को बढ़ावा देने तथा नर्मदा पथ एवं परिक्रमावासियों से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं को उन्मुख करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेन्द्र ठाकुर, नर्मदा सेवा, मालवा प्रांत प्रमुख, श्री संजय पुरोहित, वरिष्ठ समाजसेवी तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद इंदौर के संभाग समन्वयक श्री अमित शाह, श्री सौरभ पंवार, नर्मदा समग्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना श्री राजेन्द्र ठाकुर (नर्मदा सेवा) द्वारा प्रस्तुत की गई। सुश्री ज्योति वर्मा, जिला समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बड़वानी द्वारा प्रशिक्षण एवं वक्ता उन्मुखीकरण की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यशाला में श्री अमित शाह द्वारा नर्मदा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण तथा नदी संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयासों पर विस्तार से जानकारी दी गई। श्री सुरेश मुकाती ने नर्मदा जलग्रहण क्षेत्र में प्राकृतिक एवं जैविक कृषि के महत्व, संभावनाओं एवं अपनाए जाने वाले व्यवहारिक उपायों पर प्रकाश डाला। वहीं श्री सौरभ पंवार द्वारा नर्मदा पथ एवं नर्मदा परिक्रमा से संबंधित विषयों पर विस्तृत पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर समूहवार चर्चा एवं प्रस्तुतीकरण कराया गया। इसमें नर्मदा संरक्षण, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि तथा जिले में किए जाने वाले आगामी कार्यों को लेकर “कब, कैसे, कहाँ और कौन” के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष चर्चा की गई। समूहों द्वारा अपने-अपने सुझाव एवं कार्ययोजनाएं प्रस्तुत की गईं। कार्यशाला में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के समस्त ब्लॉक समन्वयक, नर्मदा तटवर्ती ग्रामों से जुड़े जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता तथा नर्मदा समग्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से नर्मदा संरक्षण एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यों को ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा आगामी गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से संचालित करने का संकल्प लिया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल संचालन मेंटर श्री नरेन्द्र तंवर द्वारा किया गया। अंत में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री संजय सोलंकी द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यशाला का मुख्य संदेश रहा कि नर्मदा संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक जीवन पद्धति से जुड़ा सामूहिक दायित्व है।

Barwani, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026