गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डेमुसा निवासी इंद्रावती देवी पत्नी रामसेवक निषाद का डेमुसा चौराहे पर ही निवास स्थान है। सुबह लगभग दस बजे इंद्रावती देवी किसी काम से सड़क पार करके जा रही थी। उसी समय दो पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।