कोरांव: बड़ोखर में कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर वृद्ध की मौत, एसडीएम ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन
प्रयागराज के कोरांव तहसील क्षेत्र के बड़ोखर गांव में शुक्रवार देर रात एक कच्चा मकान गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। तेज बारिश के दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें वृद्ध मलबे के नीचे दब गए। मृतक की पहचान 60 वर्षीय कन्हैयालाल आदिवासी के रूप में हुई है, जो जवाहरलाल आदिवासी के बेटे थे। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद कन्हैयालाल अपने कच्चे खपरैल मकान में चारपाई पर सो गए।