मसूरी-देहरादून रोपवे के पिलर्स पर उठे गंभीर सवाल!
बीजेपी प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने ग्राउंड निरीक्षण के बाद कुछ पिलर्स की नींव और जमीन के कटाव को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने भी कहा कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और परियोजना से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए।
अब सवाल बड़ा है—क्या रोपवे के पिलर्स यात्रियों की सुरक्षा और भार के लिहाज से पूरी तरह मानकों पर खरे उतरते हैं?
मामला गंभीर है, क्योंकि सवाल विकास से ज्यादा पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा का है।
#Mussoorie #Dehradun #Ropeway #Uttarakhand #MussoorieRopeway UttarakhandNews
Dehradun, Dehradun | Sep 11, 2026