मुजफ्फरपुर में बाल विवाह मुक्त जिला बनाने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में दिनांक 27-11-2026 को बाल विवाह और लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर *जिला के सभागार में* मुजफ्फरपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में CDPO, BDO, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक और वन स्टॉप सेंटर, DHEW के सभी कर्मी सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताना था, ताकि समाज में हो रहे बाल विवाह को रोका जा सके और मुजफ्फरपुर को बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया जा सके।
कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधान और बाल विवाह रोकने हेतु टोल फ्री नंबर 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्डलाइन) और 112 पर जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
कार्यशाला में बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कराना कानूनन अपराध है और इसमें शामिल होने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Women and Child Development Corporation, Bihar