गुमला: जन शिकायत निवारण दिवस पर डीसी ने समाहरणालय परिसर में सुनी फरियाद
Gumla, Gumla | Jun 24, 2025 मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त महोदया द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे।