गुमला: संत इग्नासुस स्टेडियम में दीप प्रज्वलन के साथ सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Gumla, Gumla | Jun 24, 2025 संत इग्नासुस उच्च विद्यालय,गुमला के स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने दीप प्रज्वलन कर औपचारिक रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो भी उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राये भी मौजूद रहे।