गुमला: शहर में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया गया, ज़ब्त तंबाकू उत्पाद को नष्ट किया गया
Gumla, Gumla | Jun 23, 2025 अनुमंडल पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी और अंचल अधिकारी गुमला के द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जिसमें अकरामुल खान एवं एजाज खान के प्रतिष्ठानों में तंबाकू युक्त उत्पादों की बिक्री होते हुए पाई गई।मौके पर कोटपा एक्ट (COTPA) के तहत अर्थदंड लगाया गया एवं तंबाकू उत्पादों को जब्त कर विधिवत नष्ट किया गया।