गुमला: घाघरा जंगल से ₹5 लाख का इनामी जेजेएमपी कमांडर हथियार सहित गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Jun 24, 2025 गुमला पुलिस ने जेजेएमपी के 5 लाख रुपए के इनामी उग्रवादी फिरोज अंसारी को गिरफ्तार किया है।घाघरा के जंगल से पकड़े गए 35 वर्षीय अंसारी लोहरदगा जिले के रुबेद गांव का रहने वाला है।उसके पास से एक 303 राइफल और 200 राउंड जिंदा कारतूस के अलावा 7.62MM के 150 जिंदा कारतूस, तीन स्मार्टफोन, दो कीपैड मोबाइल,दो डायरी,एक मोबाइल चार्जर,एक जिओ राउटर व पिटठू बरामद किया है।