गुमला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया
Gumla, Gumla | Jun 24, 2025 चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का निरीक्षण मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेरणा दीक्षित ने किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था,तकनीकी उपकरणों की स्थिति व विधिक मानकों के अनुपालन की समीक्षा की।उन्होंने ईवीएम की मौजूदा स्थिति,सुरक्षा बंदोबस्त,सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था,बैलट यूनिट हॉल,अग्निशमन व्यवस्था पर जोर दिया।