गुमला: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर भाजपा को मजबूत करने का लिया संकल्प
Gumla, Gumla | Jun 23, 2025 भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि को भाजपाइयों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। बस स्टैंड स्थित होटल सिद्धि विनायक में डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर भाजपाइयों ने पुष्प अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलकर भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।