हरिद्वार: शनिवार को मतगणना से पहले जिला मुख्यालय पर शुक्रवार शाम अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक
शनिवार को होने वाली मतगणना से पहले जिला मुख्यालय पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की और मतगणना को शांतिपूर्वक संपर्क करने की अपील की। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि 10 राउंड में 14 टेबल पर होने वाली मतगणना की जायेगी और सभी को आदर्श आचार संहिता का पालन करना होगा।