रघुनाथपुर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान 22 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरपुर श्री आकाश जादौन ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जीवन और उनका नेतृत्व देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणादायी है। पूरे देश में गरीब कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में बीएमओ डॉ राघवेन्द कर्ण सहित डॉ नेहा, डॉ निहारिका, बीईई श्री साहिब कुरैशी, बीपीएम श्री दिलीप डंडोतिया आदि मौजूद रहें।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. साक्षी सिकरवार, डॉ यश दांगी के निर्देशन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सको द्वारा नागरिकों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई। शिविर के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा 20 गर्भवती महिलाओ की जाँच व उपचार एवं 18 गैर संचारी रोग के मरीजो का उपचार मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा एवं अन्य बीमारियों का उपचार के साथ कुल 78 मरीजो को ओपीडी परामर्श दिया गया। मरीजों के लिए रक्तचाप, शुगर और अन्य आवश्यक पैथोलॉजी जांचें कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026