#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत आरोन में हुआ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
एसडीएम आरोन सुश्री मंजूषा खत्री की उपस्थिति में शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय आरोन में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का विकसित भारत विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मिडिल, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तरीय वर्ग अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में से उत्कृष्ट प्रतिभागी को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम आरोन द्वारा प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई चित्रकला का अवलोकन कर बच्चो का प्रोत्साहन किया गया। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने एवं अच्छे नागरिक के रूप में देश सेवा के संकल्प की प्रेरणा दी गई। भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने बाले बच्चो के विचारों को सुनकर सभी की सराहना की गई। इस आयोजन में गणमान्य नागरिक श्री प्रमोद सक्सेना, नायब तहसीलदार आरोन श्री अमित जैन, विद्यालय प्राचार्य श्री देवेश बाथम सहित स्कूल स्टाफ एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी एवं बच्चे उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh
Guna, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026