शाहबाद: जमुरा के मजरा धियरा की विवाहिता ने पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम जमुरा के मजरा धियरा निवासी एक विवाहिता ने पति, ससुर और सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।मझिला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। विवाहिता नसरीन पुत्री मसरूर के अनुसार उसका विवाह 26 जुलाई को गुलफाम के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था।