शाहबाद: नगर पालिका से बाल रामलीला चौक की शिव बारात की शोभायात्रा निकाली गई
श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर द्वारा संचालित श्री बाल रामलीला चौक की शिव बारात शोभायात्रा गुरुवार को रात्रि 8:00 बजे से गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि 2:00 तक निकाली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई इस शोभायात्रा में देवी देवताओं की तमाम मनोरम झांकियों का प्रदर्शन किया गया।