शाहबाद: अल्लाहपुर तिराहे पर ई-रिक्शा पलटने से दंपति घायल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अल्लाहपुर तिराहे पर गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे एक तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ई रिक्शा में बैठा दंपति घायल हो गया। घायलों को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर गाजी की रामावतार अपनी पत्नी सुदामा के साथ ई रिक्शा से जा रहे थे तभी दुर्घटना हुई।