शाहबाद: अल्लाहपुर में बसपा के लखनऊ और आजमगढ़ मंडल प्रभारी पूर्व सांसद ने बसपा के कैडर वोट को सुरक्षित बताया
बहुजन समाज पार्टी का कैडर वोट आज भी बहुजन समाज पार्टी के साथ है और बहुजन समाज पार्टी को चीफ इलेक्शन कमीशन ने नंबर एक पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया है। उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 में बहुजन पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी अल्लाहपुर में शारिब हुसैन खां के आवास पर पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार गुरुवार को शाम 6:00 बजे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।