शाहबाद: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर केक काटने के लिए सीएचसी में पहुंची उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने के लिए गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे सीएचसी शाहाबाद पहुंची। यहां पर उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद अधिकारियों, डॉक्टरों और कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।