शाहबाद: पिपरिया पुल के पास ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
शाहाबाद अनंगपुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम 6 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर का रहने वाला विनीत पुत्र रामनरेश बाइक वापस अपने घर जा रहा था वह जैसे ही पिपरिया पल के पास पहुंचा वैसे ही दुर्घटना हो गई।