कुलपहाड़: टिकरिया गांव में दरोगा की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया
टिकरिया में नवविवाहिता की जान ले ली। नवविवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने दरोगा पति सहित सास,ससुर और देवर पर पति के नाम प्लाट ना कराने पर नवविवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर देकर कड़ी कार्यवाही करने की माँग की है । फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज मामले की हर पहलू से जाँच पड़ताल शुरू कर दी।