बहराइच: सुजौली की गौशाला में बदहाली, चार दिनों से चारा-भूसा न मिलने से कई मवेशी मरने की कगार पर
बहराइच। जिले के थाना सुजौली क्षेत्र स्थित गौशाला से प्रशासनिक लापरवाही और व्यवस्थाओं की पोल खोलती गंभीर तस्वीर सामने आई है। गौशाला में मवेशियों के खाने-पीने के व्यापक इंतजाम न होने से कई बेजुवान जानवरों की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है।
लापरवाही से उठ रहे सवाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुजौली क्षेत्र की इस गौशाला में पिछले चार-पांच दिनों से न तो चारे की व्यवस्था है और न ही भूसे की। बिना भोजन और पानी के तड़प रहे कई मवेशी बेहद कमजोर होकर जमीन पर ढह चुके हैं।
गौवंश के संरक्षण और भरण-पोषण के लिए आने वाले सरकारी बजट के बावजूद ऐसी बदहाली को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर स्थिति से बेखबर बने हुए हैं और मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर गौशाला में चारा-पानी उपलब्ध कराने और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Sep 10, 2026