🚨 BREAKING NEWS | लखनऊ 🚨
🔥 हजरतगंज में सियासी संग्राम! CM योगी का पुतला फूंकने की कोशिश, महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
लखनऊ। हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों और महिला कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान होती दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि BJP नेताओं द्वारा अखिलेश यादव का पुतला फूंके जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
⚡ उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर BJP-SP आमने-सामने!
📍 स्थान: हजरतगंज, लखनऊ
#Lucknow #Hazratganj #SP #SamajwadiParty #AkhileshYadav #YogiAdityanath #LucknowNews #UPNews #BreakingNews #PoliticalNews #Protest #लखनऊ #हजरतगंज #समाजवादीपार्टी #योगीआदित्यनाथ
Hardoi, Hardoi | Sep 11, 2026