उन्नाव: दारू पार्टी करते दरोगा का वीडियो वायरल, खाकी की गरिमा तार-तार; एसपी ने किया सस्पेंड
उन्नाव। जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र की सुतिया तारा चौकी पर तैनात दरोगा अतुल सिंह का ड्यूटी के दौरान मेज पर सोडा, चखना और दारू के साथ महफिल सजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।
वर्दी पहनकर सजाई जाम की महफिल
सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे वीडियो में दरोगा अतुल सिंह अपनी मेज पर शराब का गिलास, सोडा और चखना रखकर बेफिक्र अंदाज में बैठे नजर आ रहे हैं। दरोगा की इस हरकत से पुलिस महकमे की छवि धूमिल हुई है।
वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने दरोगा अतुल सिंह के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और विभागीय मर्यादा का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 10, 2026