इंडोनेशिया में अनाक क्राकाटाऊ ज्वालामुखी का भीषण विस्फोट: 15 किमी ऊँचा उठा राख का गुबार, कई एयरपोर्ट बंद
जकार्ता। इंडोनेशिया में जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित 'अनाक क्राकाटाऊ' ज्वालामुखी में भयानक विस्फोट की घटना सामने आई है। 6 सितंबर को तड़के शुरू हुआ यह ज्वालामुखी विस्फोट लगातार करीब 25 घंटे तक सक्रिय रहा, जिससे आसपास के विशाल क्षेत्र में दहशत फैल गई।
हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित
ज्वालामुखी फटने के बाद आकाश में फैली विशाल राख की परत के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई। इसके चलते विमान सेवाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई उड़ानों को रद्द या डायवर्ट करना पड़ा है।
प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर जकार्ता समेत आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में हवाई अड्डों के संचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया है। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को ज्वालामुखी क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की है और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाएं बढ़ा दी हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 10, 2026