आस्था, परंपरा और परिश्रम — बस्तर दशहरा। 🙏
आज ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के रथ निर्माण स्थल पहुँचकर निर्माण कार्य का अवलोकन किया एवं हमारी सदियों पुरानी परंपरा को जीवंत बनाए रखने वाले कारीगर साथियों से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर सभी कारीगर भाइयों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके साथ स्वयं रथ निर्माण कार्य में हाथ बँटाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बस्तर दशहरा का भव्य रथ केवल लकड़ियों से नहीं, बल्कि हमारे कारीगरों की अथक मेहनत, समर्पण और माँ दंतेश्वरी के प्रति अटूट आस्था से साकार होता है।
इन मेहनती हाथों को नमन, जो पीढ़ियों से बस्तर की गौरवशाली विरासत को संजोए हुए हैं।
जय माँ दंतेश्वरी! 🙏
#BastarDussehra #MaheshKashyap #BastarCulture #RathNirman #BastarHeritage
45 views | Balrampur, Chhattisgarh | Oct 12, 2026