राहतगढ़: सरपंच पुत्र की हत्या के मामले में राहतगढ़ पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
राहतगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा क़ला गांव के पास बुधवार रात चलती बाइक पर गोली मारकर सरपंच के बेटे की हत्या कर दी गई थी । हत्या एक साल पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए की गई। राहतगढ़ थाना प्रभारी रामू प्रजापति ने बताया कि हत्या के मामले में प्रदीप रजक और अभिषेक रजक दोनों से निवासी मुड़री के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है